आजमगढ़, अप्रैल 1 -- बरदह (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर बिना पिता की सहमति के एक किशोरी की बरात पहुंचने पर हंगामा हो गया। निकाह की रस्म शुरू होते ही सूचना पाकर पहुंचे किशोरी के पिता ने विवाह रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा सहित दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन अंततः पुलिस ने शादी नहीं होने दी। बताया गया कि गोरखपुर जनपद के उरुवा निवासी मुन्ना नट (पुत्र जहीरुद्दीन नट) का किशोरी के परिवार से पहले से रिश्तेदारी थी और दोनों पक्षों के बीच विवाह की बातचीत चल रही थी। किशोरी की मां इस शादी के पक्ष में थी, जबकि पिता इसके लिए तैयार नहीं था। मंगलवार को दूल्हा मुन्ना बरात लेकर बरदह क्...