सहमति से साथ रहने को राजी हुए दंपति
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना की पुलिस ने आपसी समझौते के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को खत्म करा दिया। पुलिस के प्रयास से दंपति पुन: साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पीड़ित महिला के पिता ने अतरौलिया थाने में गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। बीते 2 वर्षों से पति-पत्नी के बीच दहेज एवं घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों पक्षों में लगातार मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। सब इंस्पेक्टर मनीष विश्वकर्मा ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। संभ्रांत व्यक्तियों एवं रिश्तेदारों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को बुझाकर विवाद को खत्म करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.