प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल देने की एक परियोजना केवल जमीन देने वाले के वादे से मुकरने के कारण रुक गई है। स्थिति यह हो गई है कि नलकूप बनने, लिंटर डालने का काम अब हो गया है। बाकी रह गया है तो बस छत डालने का काम। ऐसे में अब विभाग परेशान है। मेजा के उरुवा में अछोला उपरहार में विश्व बैंक सहायतित नीर निर्मल परियोजना बैच-2 शुरू की गई। योजना के लिए शासन ने 1.44 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। वर्ष 2018 में इसका अनुबंध हुआ था और 2018-19 में ही जलकल ने मान्या इंटरप्राइजेज को काम दिया। जिस जगह पर यह परियोजना शुरू होनी थी, उसी जगह पर सिंचाई विभाग का नलकूप पहले से था। सिंचाई विभाग के अनुरोध पर जलकल ने अपने काम को थोड़ा दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट किया। ग्राम प्रधान के सहयोग से जीत नारायण दुबे व उनकी पत्नी से जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.