सहमति पत्र के बिना आस्ताना में नहीं मिलेगा प्रवेश
बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। मोहर्रम के दौरान नगर के गदुरहवा स्थित आस्ताना बाबा हुरमत शाह (रहमतुल्लाह अलैह) पर होने वाले सलामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस वर्ष सहमति पत्र (घोषणा पत्र) भरना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना सहमति पत्र जमा किए किसी भी जुलूस या व्यक्ति को आस्ताना परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह निर्णय गुरुवार को आस्ताना कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में सुपरवाइजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी ने बताया कि पांचवीं मोहर्रम से जुल्फिकार, अलम और दुलदुल लेकर सलामी के लिए आने वाले सभी जिम्मेदारों को लिखित घोषणा देनी होगी कि वे परंपरा के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा उनके या उनके साथ आए किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर उसकी जिम्मेदारी स्वयं उनकी होगी। यह भी पढ़ें- परम्परागत तरीके से मनाया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.