खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी, सैदपुर, बलहा, पश्चिमी ठाठा, पूर्वी ठाठा पंचायत के सभी प्रकार के कैडर और जीविका दीदी को को जानकारी देते हुए गुरुवार को प्रखंड समन्वयक घनश्याम दीनबंधु ने कहा कि सहमति पत्र के आधार पर क्रमबद्ध तरीके से घर की छत पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में आम जनता को मुफ्त में बिजली मिलती रहे इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिन बिजली कंजूमर को पक्का का छत है उनसे सहमति पत्र भरवाना है। उनके सहमति पत्र के आधार पर क्रमबद्ध तरीके से उनकी घर की छत पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगाया जाएगा। बिजली कंज्यूमर से समुदाय, पंचायत, राज्य व देश के हित में सहमति पत्र भरवाना सुनिश्चित जीविका दीदी करेंगे, ताकि सबका साथ सबका विकास सार्थक हो। पंचायत नोडल अपने अपने पंचायत में कैड...