अररिया, मई 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से जामग्रस्त विराटनगर के रानी स्थित एकीकृत भन्सार जांच चौकी (आईसीपी) अब सहज होने की दिशा में है। अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अनिवार्य रूप से उल्लेख करने की सरकारी कड़ाई के कारण रोके गए सैकड़ों मालवाहक ट्रक और कंटेनर अब सशर्त नेपाल प्रवेश करने लगे हैं। एक्सपोर्ट इंपोर्ट से जुड़े राकेश ठाकुर, अरविंन्द ठाकुर, कुंदन पोद्दार ने बताया लगभग एक सप्ताह से अधिक समय तक एमआरपी संबंधी सख्ती के कारण करीब 400 ट्रक व कंटेनर भन्सार परिसर में फंसे हुए थे। इनमें तीसरा मुल्क से आयातित विद्युतीय सामग्री, तैयार पोशाक, खाद्यान्न, लत्ताकपड़ा, टायर, बीज-बिजन, सौंदर्य सामग्री समेत दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। अरबों मूल्य के सामान लंबे समय तक रोके जाने से बजार में अभाव और मूल्यवृद्धि का ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.