सहमति के बाद टली बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल, कई मुद्दों पर बनी सहमति : नितेश
देवघर, सितम्बर 28 -- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़तालबैठक की जानकारी बैंक यूनियनों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर आगे की प्रक्रिया को लेकर सहमति बनने के बाद प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इससे बैंक ग्राहकों को राहत मिली है। हड़ताल के कारण चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, शाखा स्तर पर नकद निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका थी, जो फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.