फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार देर रात समाप्त हो गई। कॉलेज प्रशासन और डॉक्टरों के बीच हुई बैठक में प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। हड़ताल खत्म होते ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो गईं और मरीजों को बड़ी राहत मिली। दरअसल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में एक पीजी डॉक्टर को डीन द्वारा चोर कहे जाने के आरोप के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इस टिप्पणी से आहत डॉक्टरों ने पांच दिसंबर से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते ओपीडी, वार्ड और अन्य सेवाएं प्रभावित हो गई थी, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अनेक मरीजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.