अररिया, मई 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक तौर पर भले ही कुछ चेहरे विजयी बनकर उभरे हों, लेकिन चुनाव के बाद उभरती तस्वीरें और पार्षदों के बीच बढ़ती दूरी शहर के विकास को लेकर नए सवाल खड़े कर रही हैं। नगर निकायों में विकास का आधार सामूहिक निर्णय और आपसी सहमति मानी जाती है, लेकिन फारबिसगंज नगर परिषद और नरपतगंज नगर पंचायत में जिस प्रकार सहमति बनाने के प्रयास विफल रहे और चुनावी मुकाबला हुआ, उसने भविष्य की कार्यशैली को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिले के अधिकांश नगर निकायों में मुख्य पार्षदों और वार्ड पार्षदों के बीच सहमति बनाकर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन कर लिया गया। इससे यह संदेश गया कि विकास कार्यों को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से ऊपर रखकर सामूहिक सहमति को प्रा...