पटना, जनवरी 29 -- बिहार विधान परिषद का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होगा। यह परिषद का 212वां सत्र होगा। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के समक्ष इस सत्र के सफल एवं सुगम संचालन में सभी दलों के नेताओं ने सहयोग देने पर सहमति जताई है। गुरुवार को सभापति ने बजट सत्र के पूर्व सदन के सुगम एवं सफल संचालन के लिए अपने कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। बैठक में इसके पूर्व सभापति श्री सिंह ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सार्थक सहयोग देने की बात कही। बैठक में बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो.(डॉ.) राम वचन राय, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सदन उप नेता प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.