सहमति: मिर्जापुर में डेढ़ करोड़ से होंगे विकास कार्य
शाहजहांपुर, मई 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। ब्लॉक कार्यालय के मीटिंग हाल में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक क्षेत्रीय विधायक हरि प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से उठा। वित्तीय वर्ष में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पहले क्षेत्र के बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे अभिभावकों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- काझा कोठी विकास कार्य में अनियमितता, सांसद ने मंत्री को सौंपा ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.