शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर व्यापारियों ने अहम सहमति जताई। महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में तय किया गया कि बाजारों में लगी लोहे की ग्रिल के बाहर कोई भी व्यापारी सामान नहीं रखेगा और वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारिक मुद्दों के साथ शहर की अव्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसपी राजेश द्विवेदी की ओर से शहर में जाम की समस्या कम करने को लेकर किए गए निवेदन पर विस्तार से विचार हुआ। चर्चा के बाद व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सड़क पर अतिक्रमण से बचते हुए ग्रिल के बाहर सामान नहीं फैलाया जाएगा। साथ ही सड़कों पर सफेद पट्टी से चिह्नित पार्किंग के भीतर ही व्यापारियों और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.