बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही खींचतान का अंत हो गया है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद चुनाव प्रक्रिया को दोबारा पारंपरिक तरीके से कराने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला जिला बार एसोसिएशन बिजनौर एंड लाइब्रेरी की एल्डर्स कमेटी की बैठक में लिया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलोत एडवोकेट द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 20 मार्च 2026 को बार हाल में आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्य बाबू बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमेंद्र कुमार त्यागी, धर्मपाल सिंह और वीरेंद्र पाल सिंह मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी चुनाव पारंपरिक प्रक्रिया से ही संपन्न कराए जाएंगे।बैठक में यह भी तय किया गया कि दोनों पक्षों द्वारा काटी गई सदस्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.