सहभोज से दिखी विद्यालय परिवार की एकजुटता
बलरामपुर, सितम्बर 6 -- उतरौला, संवाददाता। टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देश के महान शिक्षाविद् एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह को खास बनाने के लिए विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में कक्षावार केक काटने का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने कक्षा अध्यापकों के साथ केक काटकर शिक्षकों का मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह एवं डायरेक्टर सैफ अली ने भी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिक्षकों और बच्चों को किया सम्मानित डा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.