सहभागिता योजना से 1,042 गोवंश कराए गए संरक्षित
कानपुर, मई 12 -- कानपुर देहात,संवाददाता। निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित स्थान देने के लिए प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री निराश्रित,बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना जनपद में वरदान साबित हो रही है। योजना के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 1,042 निराश्रित गोवंशों को पशुपालकों के सुपुर्द कर उन्हें संरक्षित किया गया है। इसके लिए सरकार पशुपालकों को प्रति गोवंश 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेज रही है। योजना का लाभ उठाते हुए 867 पशुपालकों ने आगे बढ़कर इन निराश्रित पशुओं को अपनाया है। नियमों के मुताबिक, एक लाभार्थी अधिकतम 4 गोवंश अपने पास रख सकता है। इससे न केवल सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को छत मिली है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। योजना का लाभ जिले के सुदूर गांवों तक पहुंच रहा है। पुखरायां (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.