सहप्ऊ में निकली हनुमान शोभायात्रा
हाथरस, अप्रैल 3 -- सहपऊ।गुरुवार शाम को कस्बा सहपऊ में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने हनुमान जी की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इनमें हनुमान जी, भगवान भोलेनाथ, गणेश जी, काली माता और महाकाल की झांकियां तथा महाकाल की पालकी प्रमुख थीं। जन्मोत्सव के अवसर पर बाजार को भव्यता से सजाया गया था। बैंड-बाजे के साथ कुछ युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा हनुमान टीले से प्रारंभ हुई और मुख्य बाजार से होते हुए आगे बढ़ी। यह कोतवाली के सामने होली गेट, मोहल्ला बजरिया, कोरियाना, धोवीयाना और पुराना थाना से गुजरते हुए अंत में हनुमान टीले पर ही संपन्न हुई।इस दौरान कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरीएवं कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे गौरांश वाष्र्णेय और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.