मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- प्राथमिक विद्यालय मे होली मिलन के दौरान मुस्लिम छात्रा पर रंग डालने से नाराज पिता ने स्कूल मे आकर छात्रा के साथ मारपीट की, जिसके बाद छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव ककरौली निवासी एससी वर्ग की महिला प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मे कक्षा दो की छात्रा है। शनिवार को उसकी पुत्री स्कूल में अन्य बच्चों के साथ होली मिलन कार्यक्रम में रंग खेल रही थी। इसी दौरान गलती से रंग सहपाठी छात्रा उमरदीन की पुत्री पर डल गया, आरोप है कि इस बात से नाराज होकर उमरदीन स्कूल में पहुंचा और पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की तथा गला दबाने का प्रयास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.