सहपाठी ने युवती से मारपीट कर छीना मोबाइल, फोन के दुरुपयोग की दी धमकी ,मुकदमा दर्ज
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की न्यू इंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक युवती ने अपने सहपाठी पर मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने और उसके दुरुपयोग की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू इंद्रलोक कॉलोनी निवासी महक यादव पुत्री गोविंद यादव का आरोप है कि उनके साथ पढ़ने वाले सरोजनीनगर, बाग नंबर तीन निवासी अनुज यादव ने उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। इतना ही नहीं, आरोपित ने फोन का गलत इस्तेमाल करने की धमकी भी दी। घटना से आहत युवती शनिवार को कृष्णानगर थाने पहुंची और आरोपित सहपाठी के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई। कृष्णानगर थाना इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.