प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। बहन की सास को उसके घर छोड़कर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर सहपाठियों ने मारापीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके सहपाठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के धरौली मधुपुर निवासी मो. अफसाद पुत्र रस्तम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मार्च को वह अपनी बहन की सास को दिलावलपुर छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गौरा नहर के पुल के पास पहुंचा तभी उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले मोसीन, खुसरान, वैफ निवासी अंतरसंड डुहिया व मुर्शीद निवासी महमदपुर जनपद सुलतानपुर ने रंजिश में उसे रोक लिया। गाली-गलौच करते हुए उसे बेल्ट से मारा पीटा। इससे उसके पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.