बगहा, जनवरी 22 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहनौला में शिक्षकों के कमी का दंश छात्र छात्रायें झेल रहे हैं। शिक्षकों के कमी से विद्यालय में नामांकित 222 छात्र छात्राओं का पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। जिससे बच्चों के अभिभावक काफी चिंतित हैं। वहीं सहनौला के पंचायत सचिव रणधीर बहादुर सिंह ने बीईओ को पत्र लिखकर कर मध्य विद्यालय सहनौला में दो शिक्षिकाओं के प्रतिनियोजन करने का अनुरोध किया है।अपने लिखे पत्र में सचिव ने कहा है कि उक्त विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक के 222 छात्र छात्रायें अध्ययनरत हैं।उनको पढ़ाने के लिए मात्र तीन ही शिक्षक विद्यालय में है।ऐसे में पीएस चक्रसन की शिक्षिका पूजा सिंह और पीएस इमलिया टोला की शिक्षिका चंदा सिंह के प्रतिनियोजन की अनुशंसा की जाती है।सचिव अपने पत्र की प्रतिलिपि बीडीओ और डीईओ को भी भेजा ...