रुद्रपुर, फरवरी 25 -- किच्छा, संवाददाता। स्पेशल ऑपरेशन टॉस्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम सहदौरा में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाली दवाई बरामद की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम सहदौरा में एसओटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में नशे में उपयोग होने वाली दवाइयां बरामद कीं। जबकि मेडिकल स्टोर संचालक दवाइयों के वैध बिल नहीं दिखा पाया। जिसके बाद टीम ने संचालक को हिरासत में ले लिया। बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयों को जब्त कर मेडिकल संचालक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.