सहदेई से युवा श्रद्धालुओं की जत्था देवघर में जलाभिषेक को ले हुए रवाना
हाजीपुर, अगस्त 12 -- सावन माह में सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में देवघर,मुजफ्फरपुर के गरीब स्थान और लखीसराय के अशोक धाम में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु जा रहे हैं। गेरुआ वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं की टोली ट्रेन व अन्य सुविधाओं से पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। इन दिनों बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बोल बम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के रामगंज में बोल बंम कांवरियां संघ के 25 श्रद्धालुओं की जत्था देवघर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कांवरियों की जत्था छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। सुलतानगंज स्थित उतरायण गंगा नदी से गंगा जल लेकर देवघर के लिए यात्रा प्रारम्भ करेगा। इस जत्था में शामिल युवा कांवरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.