हाजीपुर, जनवरी 21 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. किसानों का फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कराना जरूरी है। शिविर के अंतिम दिन सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में पूरा प्रशासनिक तंत्र फील्ड में सक्रिय रहा। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप 85 प्रतिशत और देसरी में 95 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हुआ। अंतिम दिन सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सभी 11 पंचायतों में 425 और देसरी में 350 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हुआ। जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हो गया है। उसको सम्मान निधि योजना की अगली किस्त मिलेगा। सहदेई के बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कैंप मोड में नहीं हुआ है। वैसे किसानों को 31 जनवरी तक सामान्य तरीके से किसान सलाहकार और राजस्व हल्का कर्मचारी कार्य को पूरा करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.