हाजीपुर, अप्रैल 22 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। मजरोहि उर्फ शहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 एवं वार्ड संख्या 18 में अचानक आग लग गई। विक्रमपुर वार्ड संख्या 15 स्थित विनय झा के घर के पास जंगल एवं केला के बगान में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। वही दूसरी तरफ वार्ड संख्या 18 भगवतीपुर खेत में रहे भूसा एवं जलावन में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पछुआ हवा के कारण कुछ दूरी में फैल गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से मोटर पम्प के सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- सरैया में आग से सात घर सहित लाखों की संपत्ति जली यह भी पढ़ें- डंठल की आग से तीन झोपड़ियां राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.