हाजीपुर, अप्रैल 13 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के खड़गपुर बांध के पास शुक्रवार की रात वार्ड संख्या-13 में आग लगने से 11 घर जल गए थे। अगलगी की घटना में सभी 11 लोगों का घर के अलावा सभी सामान जलकर राख हो गया। तन पर जो कपड़ा था वही बच पाया। उन सभी को भिखनपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गणेश राय ने 11 हजार रुपए देकर मदद किया। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया। उधर सहदेई पंचायत के मुखिया मनीषा कुमारी के पति समाजसेवी प्रदीप राय ने भी सभी पीड़ित परिवारों को वस्त्र व अन्य सामग्री देकर इस दुख की घड़ी में मदद किया। इस दौरान लोजपा रा के नेता अजय पासवान, सरपंच देवनन्दन पासवान, ललिन्द्र राय, विंदेश्वर प्रसाद मंडल, अमरेश राय, कुशेश्वर राय, लगनदेव राय, कृष्णा सिंह सरदार के अलावा अन्य ने सभी पीड़ित परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.