हाजीपुर, जुलाई 22 -- अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना का असर बुधवार को सहदेई और देसरी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी देखने को मिला। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर दोनों प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। ओपीडी बंद रहने से इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही दोनों प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों का आना शुरु हो गया,लेकिन चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण नियमित जांच और उपचार नहीं हो सका। जिसके कारण दूर-दराज के गांवों से पहुंचे कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: अरवल सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवा ठप सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, मह...