हाजीपुर, जुलाई 29 -- छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान दो बीडीओ के घायल होने की घटना के विरोध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर सहदेई और देसरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर नियमित रूप से कार्यालय पहुंचकर सरकारी कायों का निष्पादन किया और आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सहदेई के बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को विधि व्यवस्था संधारण के दौरान छपरा सदर बीडीओ दृष्टि पाठक एवं रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसी के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है,ताकि वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तीसरे दिन भी जिले के बीडीओ ने काली पट्टी लगाकर ...