सहज मनी आईडी के जरिए साइबर गिरोह ने किया 1.29 लाख का खेल, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, मई 31 -- बाराबंकी, संवाददाता। सहज मनी आईडी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह एक खाते से 1 लाख 29 हजार रुपए साफ कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ निवासी मो. आजम ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई मो. अंसार दिल्ली में सिलाई का कार्य करते हैं। वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात रसूलपुर निवासी संदीप कुमार से हुई थी। आरोप है कि संदीप ने सहज मनी कंपनी में उनकी आईडी बनवाकर उसे बैंक खाते और मोबाइल नंबर से जोड़ लिया। बाद में इसी आईडी का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर लेन-देन किए गए।
मामले का खुलासा मामले का खुलासा तब हुआ जब सहज मनी कंपनी की ओर से 1.29 लाख रुपये के चार्जबैक का नोटिस मिला। बैंक खाते की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.