सहज पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सहज पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह और दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि सुधीर कुमार राणा द्वारा किया। अलंकरण समारोह के दौरान विद्यालय के हेड बॉय सनी चौहान तथा हेड गर्ल वान्या त्यागी को विद्यालय की जिम्मेदारियों से अलंकृत किया। संयम, सादगी, सफलता एवं सक्षम हाउस के कैप्टन तथा हाउस कैप्टन को भी अलंकृत कर उनके दायित्वों से अवगत कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी प्रतियोगिता रही, जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संयम हाउस ने प्रथम स्थान, सक्षम हाउस ने द्वितीय स्थान तथा सादगी हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: देवास पब्लिक स्कूल में बच्चों ने फोडी दही हांडी कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.