गंगापार, दिसम्बर 14 -- खीरी थाना क्षेत्र के पचौंहां गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक सहज जन सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए केंद्र पर मौजूद एक लाख अट्ठारह हजार रुपये नकदी समेत हजारों के उपकरण पर हाथ साफ कर दिए। रविवार सुबह केंद्र संचालक के केंद्र पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो केंद्र संचालक में 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। उसके उपरांत पीड़ित ने घटना के लिखित तहरीर खीरी थाने पर जाकर दिया। जानकारी के अनुसार डीही खुर्द गांव निवासी राजेश कुशवाहा पुत्र जगनारायण क्षेत्र के ही पचौंहां गांव में किराए का कमरा लेकर सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं जहां यह घटना घटित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.