कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सलेमपुर मजरा कोसम इनाम निवासी यशपाल पुत्र हीरालाल ने बताया कि उसने बिजिया चौराहे पर पानी टंकी के समीप सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा है। एक फरवरी की रात ताला तोड़कर चोरों ने केंद्र से लैपटॉप, कैमरा, हार्ड डिस्क आदि सामान पार कर दिया। केंद्र संचालक ने घटना की तहरीर उसी दिन पुलिस को दी थी। जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर घटना का खुलासा करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.