इटावा औरैया, मार्च 17 -- मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने ब्लॉक संसाधन केंद्र भरथना में बनाए गए सहज अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया । यह दिव्यांग बच्चों के लिए बनाया गया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से कहा कि क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करके रोस्टर के अनुसार विशेष उपकरणों के माध्यम से शिक्षा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस अध्ययन केंद्र पर सभी जरूरी उपकरण रखें और लगातार इनकी देखरेख भी की जाए। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने भरथना खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए । सीडीओ ने यह भी कहा कि कार्यालय परिसर में पंचनद सरस स्टोर को जल्द चालू किया जाए ताकि स्वयं सहायता समूह से निर्मित सामग्री की यहां से बिक्री की जा सके। उन्होंने...