आरा, जून 25 -- शाहपुर। प्रखंड के सहजौली गांव के चंचल कुमार ने बीपीएससी में सफलता पाकर परिवार के साथ-साथ शाहपुर और भोजपुर का नाम रौशन किया है। वे 1100वीं रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी बने हैं। चंचल कुमार के इस कामयाबी से परिजनों में खुशी है। सहजौली समेत शाहपुर प्रखंड के लोग भी चंचल की कामयाबी से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। चंचल ने अपने बाबा सहजौली के रामजग यादव के सपनों को पूरा किया है। चंचल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, पिता श्रीराम यादव, माता पुष्पा देवी और विशेष रूप से अपने बाबा स्व रामजग यादव को दिया है। पिता श्रीराम यादव, माता पुष्पा देवी के हर स्तर पर सहयोग और बाबा स्व रामजग यादव की प्रेरणा ने चंचल को मुकाम हासिल करने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- सुजीत का एससीसी सीजीएल के साथ बीपीएसी में भी चयन चंचल कुमार की प्रारंभिक शिक्...