सहजानंद सरस्वती पुस्तकालय के विकास का आश्वासन
आरा, अक्टूबर 4 -- आरा। ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती पुस्तकालय, वाचनालय एवं स्मारक समिति के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से उनके पटना आवास पर भेंट की। शिष्टमंडल ने स्मारक पुस्तकालय के विकास एवं विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा की। मंत्री गिरिराज सिंह ने पुस्तकालय के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग एवं हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का योगदान अविस्मरणीय है और उनके नाम पर स्थापित पुस्तकालय का संरक्षण जरूरी है। इस अवसर पर समिति के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर के साथ अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद सिंह और विष्णुपद तिवारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.