सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर किसान सम्मेलन 28 जून को
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ब्रह्मर्षि विकास संगठन 28 जून को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में किसान सम्मेलन का आयोजन करेगा। गुरुवार को राजेंद्रपुरी, कलमबाग चौक स्थित एक स्कूल परिसर में संगठन की कार्यसमिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह ने की। मौके पर संरक्षक सीपी सिंह, महासचिव सुनील कुमार, राजेश कुमार, राजेश्वर तिवारी, अजय चौधरी, अमित कुमार (मीडिया प्रभारी), महेश प्रसाद सिंह, उपेन्द्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, राजीव पाराशर, विनीत कुमार, मुकेश ठाकुर, संतोष कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर किसान सम्मेलन 28 जून को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.