मुरादाबाद, मई 9 -- सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती से एक युवक ने खुद का नाम सोनू बताकर फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। उसे अपने जाल में भी फंसा लिया। एक दिन आरोपी ने युवती के अकाउंट में कुछ पैसे भेजे तो उसकी सच्चाई पता चल गई। युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने के साथ ही उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। उसे अलग-अलग तरीके से परेशान करना शुरू कर दिया। तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। जहां से आदेश होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने बीते दिनों एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तीन साल पहले फेसबुक में माध्यम से एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई। उसने खुद का नाम सोनू बताया। दोस्ती करने के बाद उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.