मेरठ, जुलाई 14 -- हस्तिनापुर रेंज परिसर में मंगलवार को 'सहजन दिवस' के अवसर पर सहजन के महत्व को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए गए और इसके औषधीय, पोषण और पर्यावरणीय गुणों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि सहजन की पत्तियां, गोलियां और फूल औषधीय व पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए बल्कि कुपोषण को दूर करने में भी बेहद सहायक है। इसके साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने और उसके संरक्षण में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लाभार्थियों को बांटे सहजन के पौधे सहजन के पौधों का अधिक से अधिक रोपण और उनकी सुर...