सहजन के पौधरोपण पर रहेगा विशेष जोर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उद्यान विभाग को जनपद में एक लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पौधरोपण अभियान में सहजन के पौधरोपण पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही आम, अमरूद, कटहल, नीबू के पौधे भी लगाये जायेगे। जनपद के राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र सींगनपुर में 70 हजार पौधे उपलब्ध हैँ। इसमें आम, अमरूद, कटहल, नीबू, जामुन, करौंदा, बेल, इमली, सहजन और अन्य फलदार और छायादार पौधे शामिल हैं। गंगा नर्सरी रामपुर माझगांव में 80 हजार पौधे तैयार हैं।इस तरह से 1 लाख 50 हजार पौधे निशुल्क वितरित किए जांएगे। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सहजन की पत्तियों, फलियों और बीजों का उपयोग, खाद्य, पोषण, औषधीय और प्रसंस्करण उद्योगों में किया जा रहा है। इसी को देखते हुये नर्सरियों पर सहजन की दो अलग अलग प्रजाति के पौधे उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.