गोरखपुर, फरवरी 21 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट छपिया पर जलशक्ति मंत्री द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा देखने पहुंचे सहजनवा रेंज के वन दरोगा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में वन दरोगा ने खजनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वन दरोगा आशुतोष तिवारी ने तहरीर में बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट छपिया पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा अभियान 2025 के तहत पौधरोपण किया गया था। बताया कि इन पौधों की सुरक्षा और निगरानी के लिए वह गुरुवार की शाम मौके पर पहुंचे थे। तभी गांव के कुछ लोग गाय-भैंस लेकर वहां आ गए और पशुओं को पौधों के पास चराने लगे, जिससे पौधों को नुकसान पहुंच रहा था। आरोप है कि वन विभाग की टीम ने जब इसका विरोध किया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.