सहजनवा में सांड़ के हमले में किसान गंभीर, बचाने गया युवक भी घायल
गोरखपुर, जून 17 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित पंडित दीनदयाल नगर (बिसरी गांव) में बुधवार सुबह एक सांड़ के हमले से अधेड़ किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंचे एक युवक को भी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिगड़ैल सांडों को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है। बुधवार सुबह बिसरी गांव निवासी किसान विद्याधर त्रिपाठी (50) ने देखा कि एक सांड़ पशुओं को मार रहा है। पशुओं को बचाने के लिए वह ईंट लेकर सांड़ को भगाने पहुंचे। इससे नाराज सांड ने पशु को छोड़कर विद्याधर पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया और कई बार सींग व पैरों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल विद्याधर के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.