सहजनवा में जेठानी पर चाकू से हमला, लूट का आरोप
गोरखपुर, जून 10 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रिठुआखोर में सोमवार देर रात देवरानी व उनके लड़के ने जेठानी को चाकू व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आई बहू और भाभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि घायल होने के बाद महिलाओं का पैसा, जेवर व भूमि का कागजात लूटकर फरार हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रिठुआखोर निवासी कमला सिंह ने तहरीर में बताया कि वह अपनी भतीज बहू श्रीदेवी के घर रह रही है। देवरानी से जमीनी रंजिश चलती है। सोमवार को हम तीन महिलाएं घर पर थीं। आधी रात को देवरानी अपनी बेटों के साथ लाठी डंडा व चाकू लेकर आई और हमला कर दिया। भतीज बहू और भाभी बचाने आईं तो आरोपितों ने उन्हे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गीता देवी, दीपक, विशेष, अजय व अज्ञात पर गम्भीर धाराओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.