गोरखपुर, मार्च 19 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक निजी विद्यालय की बस अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। हादसे में बस में सवार चार छात्रों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घघसरा क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बड़गों गांव जा रही थी। जैसे ही बस सहजनवा थाना क्षेत्र के मोहनाग गांव के पास पहुंची, मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि मोड़ पर स्टेयरिंग का बोल्ट टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। उस समय बस में केवल चार बच्चे सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को प...