हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवां में मोबाइल स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गाली गलौज करने और मारने पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ग्राम सहगवां निवासी नरेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरे भाई रितिक ने सोमवार को अपने मोबाइल पर एक स्टेटस लगाया था। सोमवार की शाम पांच बजे मेरा भाई रितिक जब शौच के लिए खेतों की ओर गांव के पूरब जा रहा था। तभी उसी स्टेटस की रंजिश को लेकर एक अन्य पक्ष के लोगों ने रितिक को पीटा। गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मोबाइल पर स्टेटस को लेकर दोनों में विवाद हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...