लखनऊ, मई 30 -- कैसर अली क्रिकेट लखनऊ, संवाददाता।

टूर्नामेंट की शुरुआत कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में शनिवार को नवनीत सहगल एकादश, ज्ञानेंद्र पाण्डेय एकादश और केएम खान एकादश ने जीत से आगाज किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 के पूर्व सदस्य नमन तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

नवनीत सहगल एकादश की जीत एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर नवनीत सहगल एकादश ने अभिजीत सिन्हा एकादश को नौ विकेट से पराजित किया। अभिजीत एकादश ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 145 रन बनाये। यर्शाथ दीप ने सबसे अधिक 25 रन बनाये। सहगल एकादश की ओर से शेख अहमद, हर्षित पाण्डेय, विराज सिंह और शशि प्रकाश ने दो-दो विकेट लिये। जवाब में सहगल एकादश ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रेनित कपूर ने नाबाद 48 ओर हर्ष वर्धन ने 63 रन बनाये...