पीलीभीत, सितम्बर 13 -- पूरनपुर/माधोटांडा। हिटी पंजाब में बैठे एक युवक के नाम फर्जी शपथ पत्र बनवाकर सहखातेदार ने जमीन का व्यवसायीकरण करा लिया। जानकारी लगने पर जांच पड़ताल की। इसमें फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। एसपी के आदेश पर इस मामले में धोखाधड़ी के मुकदमा दर्ज किया गया है।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जप्ती निवासी नरेंद्र कौर पत्नी हरदीप सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में परिवार सहित पंजाब की तहसील बटाला के गांव किला टेक सिंह में रहती हैं। मथना जप्ती में उनके बच्चों के नाम गाटा संख्या 620 कृषि भूमि मौजूद है। भैरो खुर्द के रहने वाले हरपाल सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह उनकी जमीन में सहखातेदार है। नरेंद्र कौर का आरोप है कि हरपाल सिंह ने उनके बेटे आलमवीर सिंह के नाम फर्जी शपथ पत्र तैयार करा लिया। अनुचित लाभ लेने के लिए उन्होंने जमीन का धारा 80 से व...