हापुड़, दिसम्बर 15 -- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हापुड़ एवं बुलंदशहर जनपद की सभी नवगठित बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि सहभागी रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था ग्रामीण सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर, व्यवसायिक रूप से सशक्त एवं प्रशासनिक रूप से दक्ष बनाना। कार्यक्रम का संचालन सत्र संयोजक अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में सहकारिता की मूल भावना, सामाजिक महत्व एवं स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समितियां यदि नवाचार और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, तो वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.