मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी,एक संवाददाता। सहकार भारती की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह बैठक स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, थाना मोड़ पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सहकार भारती के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सहकारिता आंदोलन को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान सहकार भारती मधुबनी जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। रत्नेश प्रसाद श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष, शिवनाथ दास को उपाध्यक्ष और पंकज कुमार झा को जिला संगठन प्रमुख बनाया गया। वहीं, संजीव कुमार सिंह को महामंत्री तथा जूही कुमारी को जिला महिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहकारिता के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंकज कुमार झा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.