बदायूं, दिसम्बर 21 -- लखनऊ में आयोजित युवा सहकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए युवाओं से भरी एक बस शनिवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हुई। डीसीबी चेयरमैन जितेंद्र कुमार सक्सेना ने एआर कोऑपरेटिव के साथ झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सम्मेलन लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। चेयरमैन ने बताया कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के आह्वान पर लखनऊ में 21 दिसंबर को एक विशाल युवा सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से 25 हजार युवा भाग लेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। सम्मेलन में बदायूं जिले से 60 युवा प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.