सहकारी समिति से 27 बोरी गेहूं चोरी, खंडहर में मिलीं दो बोरी
फतेहपुर, जून 7 -- खखरेरु। बेखौफ चोरों ने सरकारी संपत्ति पर ही डाका डाल दिया। सहकारी समिति से गेहूं की 27 बोरी चोरी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही सचिव समेत पुलिस पहुंची। अफसर भी जांच के लिए पहुंचे। जिसमें एक खंडहर से दो बोरी बरामद हो गई लेकिन शेष चोरी हुए गेहूं का पता नहीं चल सका। पुलिस की कार्रवाई से सचिव दूरी बनाने में जुटा है। खखरेरू थाना क्षेत्र के कबरे गांव स्थित साधन सहकारी समिति में इन दिनों गेहूं क्रय का कार्य चल रहा है। शनिवार चोरों ने समिति को निशाना बनाते हुए 27 बोरी गेहूं पार कर दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने समिति के गोदाम का ताला टूटा देखा तो सचिव मानसिंह को सूचित किया। जिस पर सचिव के साथ ही पुलिस भी समिति पहुंच गई। गोदाम में रखी बोरियो की गणना करने पर 27 बोरी गेहूं गायब मिला। घटना की सूचना विभागीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.