सहकारी समिति सचिव से दुर्व्यवहार पर भड़के सदस्य
सहारनपुर, जून 18 -- गागलहेड़ी। गांव पुडैन स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में सचिव के साथ कथित दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले को लेकर समिति के सभापति व सदस्यों में रोष है। समिति में आयोजित बैठक में सभापति राजकुमार चौधरी ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में राजकुमार चौधरी ने कहा कि समिति और सचिव निखिल शर्मा शासन के मानकों के अनुसार किसानों को समय पर यूरिया व अन्य खाद उपलब्ध करा रहे हैं। बावजूद इसके कुछ किसानों पर समिति के गोदाम में घुसकर सचिव से दुर्व्यवहार करने और यूरिया का कट्टा उठाकर ले जाने का आरोप है। आरोप है कि समिति के सदस्य ना होने के बावजूद आरोपी यूरिया लेने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बैठक में रोहित त्यागी, लख्मी चंद, जसवीर कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.